फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा बना इंटरस्कूल फुटबॉल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। एचपीएस स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय फुटबॉल चैंपियनशिप की प्रतियोगिता के अंतिम दिन पांच विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा की टीम ने एचपीएस को 2-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


इससे पूर्व हुए पहले मैच में न्यू एरा पब्लिक स्कूल गदरपुर की टीम ने श्री गुरुनानक हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल 2-0 से हराया। दूसरे मैच में एचपीएस की टीम ने इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम को 3-0 से हराया। तीसरे मैच में नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा ने न्यू एरा पब्लिक स्कूल गदरपुर को 4-0 से हराया। इसी तरह चौथे मैच में नोजगे पब्लिक स्कूल गर्ल्स खटीमा ने एमिनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर को 2-0 से हराया।

गोल्डन ग्लव्स गर्ल्स तनीशा गोस्वामी, गोल्डन ग्लव्स ब्वायज प्रशान्त चंद, गोल्डन बूट गर्ल्स विपिशा कोरंगा, गोल्डन बूट ब्वायज मनोज आर्या, बेस्ट डिफेंडर गर्ल्स नैना जोशी, बेस्ट डिफेंडर ब्वायज रविंदर मेहरा, बेस्ट डिसिप्लिन टीम गर्ल्स लिटिल एंजिल स्कूल, बेस्ट डिसिप्लिन टीम ब्वायज कोलंबस को चुना गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता मनोज सरकार ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि स्पोर्ट्स ऑफिसर कुमाऊं यूनिवर्सिटी डॉ. नरेंद्र शर्मा ने शिरकत की। वहां रेफरी प्रमोद नेगी, गगनदीप सिंह, जलाल, लाइनमैन रेफरी अर्जुन, निष्कर्ष, रनरअप गर्ल्स एमिनिटी रुद्रपुर, रनरअप ब्वायज एचपीएस, विनर ब्वायज एंड गर्ल्स नोजगे पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य संजीव स्टीफन, डॉ. रस्तोगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें