दीप मालिका को जलाकर कर किया मतदाताओं को जागरूक
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। आइये, इस बार स्वस्थ, स्वच्छ, खुशियों भरी दिवाली मनाने का संकल्प लें। यह मौका अमर उजाला और कल्याण हॉस्पिटल देने जा रहा है। नैनीताल रोड पर शहीद पार्क में रविवार शाम छह बजे दीपोत्सव का आयोजन होगा। आप भी इसमें हल्द्वानी शहर में स्वस्थ, स्वच्छ, खुशियों भरी दिवाली मनाने के संकल्प के साथ शिरकत कर सकते हैं। कार्यक्रम में लोगों से पटाखे न जलाने, शहर को प्रदूषण से बचाने की अपील की जाएगी। बृजलाल हॉस्पिटल भी इस कार्यक्रम में सहयोग करेगा।
एक सर्वे के अनुसार दिवाली पर पटाखों से 30 प्रतिशत से ज्यादा प्रदूषण वातावरण में घुल जाता है जो सांस के मरीजों के साथ ही सामान्य लोगों के लिए भी नुकसान पहुंचाता है। हर साल कई लोग पटाखों से घायल होते हैं। ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि बच्चों, बड़ों को सुरक्षित दिवाली मनाने के लिए प्रेरित करें। इस मुहिम को एबीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ओरम द ग्लोबल स्कूल, क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, यूरो किड्स (भाव एकेडमी), दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल, पीएसएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द मास्टर्स स्कूल, जीडीजे मेमोरियल पब्लिक स्कूल, साहस होम्यो क्लीनिक, गर्व डायग्नोस्टिक सेंटर एंड हॉस्पिटल, वेदांता नेत्रालय, मैट्रिक्स हॉस्पिटल, नीलकंठ हॉस्पिटल, जीवन ज्योति मेडिकोज, ग्लोबल हेल्थ सेंटर, सुबह हॉस्पिटल एंड हार्ट सेंटर, कैलाश न्यूरो सेंटर, साईं हॉस्पिटल, कस्तूरी फीड एंड एलाइड इंडस्ट्री भी सहयोग कर रहे हैं।
आज शहीद पार्क में जलेंगे खुशियों के दीये
शाम छह बजे पहुंचे और प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का संकल्प लें
अमर उजाला और कल्याण हॉस्पिटल की ओर से मनेगा दीपोत्सव