फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल दुग्ध संघ में ओखलकाडां के मुकेश बोरा अध्यक्ष और रामनगर के वीरेद्रं सिंह बने उपाध्यक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष पद पर ओखलकांडा के निर्विरोध संचालक मुकेश बोरा की ताजपोशी हुई। उपाध्यक्ष पद के लिए रामनगर के वीरेंद्र सिंह मेहरा को चुना गया। सहकारी संघ पर भाजपा का कब्जा हो गया।
विज्ञापन

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में हुए संचालक मंडल कमेटी सदस्य के चुनाव परिणाम के बाद शनिवार सुबह 10 बजे से अध्यक्ष पद के लिए गहमागहमी शुरू हो गई। ओखलकांडा के मुकेश बोरा ने अध्यक्ष पद और रामनगर के संचालक वीरेंद्र सिंह मेहरा ने उपाध्यक्ष पद पर अपना नामांकन कराया। उनके अलावा और किसी के नामांकन नहीं करने पर दोनों को निर्विरोध चुन लिया गया। उधर, उत्तराखंड कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के लिए दो प्रतिनिधि रविंद्र सिंह रैकुनी और प्रकाश आर्य चुने गए हैं। क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का और भाजपा प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट और किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने फूलमालाओं से नवनियुक्त पदाधिकारियों और संचालक मंडल सदस्यों का स्वागत किया।


दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उत्पादकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। -मुकेश बोरा, नवनियुक्त अध्यक्ष
विज्ञापन


मंत्री पंत पर भारी पड़ी विधायक नवीन और गजराज की जोड़ी
हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष और डेलीगेटों के चुनाव में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत पर विधायक नवीन दुम्का और प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट की जोड़ी भारी पड़ गई।
विधायक और प्रदेश महामंत्री अपने खेमे के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने में सफल रहे। यूसीडीएफ मे दो डेलीगेट भेजने में भी सफल रहे हैं। नैनीताल दुग्ध संघ की नौ सदस्यीय प्रबंध कमेटी का चुनाव शुक्रवार को हुआ था। प्रबंध कमेटी में भाजपा ने छह, कांग्रेस समर्थित दो और निर्दलीय ने एक सीट पर कब्जा जमाया। कैबिनेट मंत्री पंत से जुड़े बताए जा रहे गुट के लोग मान कर चल रहे थे कि उनके पास कांग्रेस, निर्दलीय को लगाकर पांच लोगों का समर्थन है। यह गुट भरत नेगी (दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष) को राज्य सरकार की ओर से प्रबंध कमेटी में मनोनीत करा कर अध्यक्ष बनाना चाहता था लेकिन, विधायक और प्रदेश महामंत्री से जुड़ा पक्ष इससे सहमत नहीं था।
शुक्रवार रात को यह मामला मुख्यमंत्री के पास भी पहुंचा था। इसके बाद मंत्री पक्ष से जुड़े बताए जा रहे पक्ष ने कदम पीछे खींच लिए। राज्य सरकार की ओर से नैनीताल दुग्ध संघ की प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य में आनंद सिंह नेगी को मनोनीत भी कर दिया गया।

नौला ने दिया इस्तीफा
हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य त्रिलोक सिंह नौला ने इस्तीफा दे दिया है। इस इस्तीफे को दुग्ध चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। नौला के अनुसार पार्टी में कुछ स्वयंभू लोग सहकारिता क्षेत्र में उनकी भावनाओं का सम्मान नहीं कर रहे हैं। ऐसे में पद पर बने रहना औचित्यपूर्ण नहीं है। उन्होंने अपना इस्तीफा जिला अध्यक्ष नैनीताल के माध्यम से प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री को भेजा है।

हेमा के प्रतिनिधि बनने पर स्वागत
भीमताल (नैनीताल)। लालकुआं दुग्ध संघ के भीमताल सीट से जंगलियागांव निवासी हेमा देवी के दुग्ध संघ के प्रतिनिधि बनने पर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में प्रधान राधा कुल्याल, प्रेम कुल्याल, अनीता कुल्याल, प्रकाश चंद्र, उत्तम सिंह, केशव दत्त, उमेश पलड़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें