फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय तीरंदाजी में केआरसी के तीरंदाजों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया है। देहरादून में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में केआरसी के तीरंदाजों ने एक स्वर्ण सहित कुल चार पदकों पर कब्जा जमाया। यहां पहुंचने पर केआरसी मुख्यालय में तीरंदाजों का स्वागत किया गया। मालूम हो कि यह प्रतियोगिता पांच से सात अक्तूबर तक देहरादून में संपन्न हुई। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के एक दर्जन से अधिक तीरंदाजों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन


शानदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र के रिकर्ब डिवीजन की टीम ने स्वर्ण पदक जीत लिया, जबकि कंपाउंड डिवीजन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। ओलंपिक राउंड 70 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में सिपाही नीरज चंद्र और सिपाही जितेंद्र कुमार ने रजत पदक जीते। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की टीम के कोच केके सीमा और नरेश कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

उन्होंने बताया कि पदक विजेता खिलाड़ी नवंबर में प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के ट्रायल में भाग लंगे। पदक विजेता खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की गई। इस मौके पर जीएसओ-1 प्रशिक्षण ले. कर्नल नक्षत्र भंडारी, सूबेदार मेजर हरिकिशन सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें