फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के तंबाकू व्यापारी ने किसानों के हड़पे 41 लाख, अमानत में खयानत के मामले में मुकदमा दर्ज

Mon, 15 Oct 2018 10:51 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद: दिल्ली के तंबाकू व्यापारी ने एक दलाल के माध्यम से तंबाकू की खरीद फरोख्त कर किसानों के 41 लाख रुपये हड़प लिए। तंबाकू दलाल ने व्यापारी के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला बगिया मंगूलाल निवासी विजय विक्रम सिंह तंबाकू की दलाली का कार्य करते हैं। दिल्ली के सागर सेल्स कारपोरेशन फर्म के व्यापारी राजसिंह उर्फ राय सिंह ने विजय विक्रम सिंह के माध्यम से क्षेत्र के किसानों और आढ़तियों से करीब 41 लाख 8 हजार 3 सौ 9 रुपये की तंबाकू खरीदी। इसमें पांच लाख रुपये विजय विक्रम सिंह का भी शामिल है।

पांच साल तक वह कारोबार करते रहे। इसके बाद भुगतान करने में टालमटोल करने लगे। एक दिन वह कायमगंज आए। जब उनसे तंबाकू दलाल ने भुगतान करने को कहा तो वह गाली गलौज करने लगे और भुगतान करने से मना कर दिया। तंबाकू दलाल विजय विक्रम सिंह ने व्यापारी के खिलाफ अमानत में खयानत के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें