फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा मेडिकल कालेज 25 से होंगे साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को दिसंबर से शुरू करने की योजना है। मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया के मानकों के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए 25 अगस्त को राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी में साक्षात्कार होंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए नियुक्ति को लेकर विज्ञापन निकाला गया है। प्रोफेसर को 01 लाख 71 हजार 600 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। साथ ही प्रतिवर्ष छह हजार की वेतन वृद्धि की जाएगी। एसोसिएट प्रोफेसर को 01 लाख 47 हजार 600 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा और वेतन वृद्धि प्रतिवर्ष प्रोफेसर के बराबर होगी। असिस्टेंट प्रोफेसर को 01 लाख 14 हजार हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा और वृद्धि प्र्रतिवर्ष 3600 रुपये की होगी। साक्षात्कार में चिकित्सा-शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचएस धामी, चिकित्सा-शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष स्याना और राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा भी मौजूद रहेंगे।

चिकित्सा-शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति और चिकित्सा-शिक्षा निदेशक भी रहेंगे मौजूद
प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की होगी भर्ती

इन विभागों में होंगी इतनी नियुक्तियां
= एनाटामी, बायोकेमिस्ट्री, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग और फिजियोलाजी के लिए छह प्रोफेसर।
= एनाटामी, फिजियोलाजी, बायोकेमिस्ट्री, फार्माकालॉजी, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलाजी, जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, जनरल सर्जरी, आर्थोपेडिक्स, रेडियोलॉजी, एनस्थीसियालॉजी और स्त्री एवं प्रसूति रोग के लिए 16 एसोसिएट प्रोफेसर।
विज्ञापन

= एनाटामी, फिजियोलाजी, बायोकेमिस्ट्री, डेंटसिस्ट्री, पैथोलॉजी, ईएनटी, फारेंसिक मेडिसिन, कम्यूनिटी मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, टीबी एवं चेस्ट, त्वचा, सायकेट्री, जनरल सर्जरी, आपथामोलाजी, रेडियोलाजी और एनस्थीसियालॉजी के लिए 23 असिस्टेंट प्रोफेसर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें