फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी सामान्य से कम बरसे हैं मेघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। इस वर्ष जुलाई में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है जबकि पिछले पांच वर्षों में कुछ जिलों में कम तो नैनीताल और बागेश्वर में बदरा जमकर बरसे हैं। जुलाई की औसत बारिश 422 मिलीमीटर है मगर अब तक 215 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन

मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है बावजूद इसके कुछ जगह अतिवृष्टि हो रही है तो कहीं कम बारिश हो रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़े बताते हैं कि पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, चंपावत में पिछले पांच वर्षों में कम बारिश हुई है। एक जून से 25 जुलाई तक के आंकड़ों पर नजर डाले तो भी कुमाऊं के सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि मानसून 15 सितंबर तक सक्रिय रहता है। बताया कि अगस्त और सितंबर में बेहतर बारिश होगी साथ ही मानसून सामान्य रहेगा। उन्होंने बताया कि खरीफ की फसलों के लिए बारिश अच्छी है।
विज्ञापन


422 मिलीमीटर है जुलाई की औसत बारिश मगर अब तक 215 मिलीमीटर हुई है
पांच साल में पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, चंपावत में नहीं हुई है सामान्य बारिश, जबकि नैनीताल में सामान्य से अधिक हुई है बारिश

वर्ष जिलावार सामान्य बारिश/हुई बारिश
पिथौरागढ़ अल्मोड़ा बागेश्वर चंपावत ऊधमसिंह नगर नैनीताल
2013 2098/1853 1157/1164 1157/1667 1624/1477 1314/1327 1744/2134
2014 2098/1454 1157/1003 1157/1218 1624/1321 1314/980.7 1744/1833
2015 2098/1318 1157/916.5 1157/1133 1624/1390 1314/900 1744/1738
2016 2098/1623 1157/1006 1157/1347 1624/1303 1314/738 1744/1800
2017 2098/1842 1157/1184 1157/1301 1624/1405 1314/1000 1744/2019
2018 731.9/698.8 371.5/154.9 371.5/617.5 588.9/463 464.9/250.2 615.7/470.2
नोट :: वर्ष 2018 के आंकड़े 01 जून से 25 जुलाई तक के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें