हल्द्वानी। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर पूछताछ केंद्र बनाया गया है। सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक इस केंद्र पर यात्री पूछताछ कर सकते हैं। इस स्टेशन पर पूछताछ केंद्र नहीं था। काठगोदाम स्टेशन पर लंबे समय पूछताछ केंद्र की मांग की जा रही है। स्टेशन पर पूछताछ केंद्र न होने से यात्री स्टेशन के बाहर टिकट शेड जाते थे। वहीं कई यात्री प्लेटफार्म नंबर एक स्थित एसएस, एसएम के कमरे में जाकर ट्रेन संबंधी पूछताछ करते थे। इससे अधिकारियों को काम बाधित होता था। वहीं यात्रियों को ट्रेन की जानकारी नहीं हो पाती थी। इधर प्लेट फार्म नंबर एक के प्रवेश द्वार पर टीसी कक्ष में पूछताछ केंद्र बनाया गया है। फिलहाल यह केंद्र सुबह आठ से आठ बजे तक काम करेगा। एसएस चयन रॉय ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म एक के प्रवेश गेट पर पूछताछ केंद्र बनाया गया है।