फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी बोले, नैनीताल से अन्यंत्र स् थापित हो हाइकोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बाद अब प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने भी हाईकोर्ट को नैनीताल से शिफ्ट करने का राग छेड़ा है। पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश कार्यसमिति में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कार्यसमिति 23 जून को काशीपुर में होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मीडिया से मुखातिब व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश महामंत्री नवीन वर्मा ने बताया कि प्रांतीय कार्य समिति की बैठक में संगठन के 19 जिलों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने नैनीताल के व्यापारियों के 17 जून के प्रस्तावित बंद का समर्थन किया और कहा कि नैनीताल में अगर पर्यटकों को आने से रोका गया तो पूरा कारोबार ही ठप हो जाएगा। जरूरत पड़ी तो जिला बंद और प्रदेश बंद करने के निर्णय पर विचार किया जाएगा। नवीन वर्मा ने हाईकोर्ट को नैनीताल से शिफ्ट करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि जीएसटी में छूट की सीमा 20 लाख रुपये करने की मांग भी प्रदेश कार्यसमिति में की जाएगी। हिमालयी संरक्षण अभियान 2018 के प्रस्ताव पर भी बैठक में चर्चा होगी तथा इस अभियान का मार्ग तय किया जाएगा। इस दौरान व्यापार मंडल के संरक्षक बाबू लाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष एनसी तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद गोयल, प्रचार मंत्री नवनीत राणा, संगठनमंत्री रुपेंद्र नागर, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, महिला जिलाध्यक्ष शांति जीना, महामंत्री कुसुम दिगारी, जीएसटी समिति संयोजक राजेश अग्रवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें