फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बदलेंगे वार्ड, आपतियों का निस्तारण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वार्ड परिसीमन को लेकर आपत्तियों का निस्तारण कमेटी ने कर दिया है। सूत्रों की मानें तो वार्डों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। शनिवार को रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के बाद शासन ने गांवों को नगर निगम में शामिल करने की अधिसूचना जारी की थी। सुनवाई के बाद शासन की ओर से आपत्तियों का निस्तारण करते हुए 36 गांवों को निगम में शामिल करने की अधिसूचना जारी की। साथ ही वार्डों का परिसीमन करने के बाद इसके लिए भी आपत्तियां मांगी गई थी। वार्ड परिसीमन में एक ही गांव की चार आपत्तियां आई थीं। बृहस्पतिवार को कमेटी ने आपत्तियों को सुना। शुक्रवार को कमेटी ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली है। सूत्रों की मानें तो वार्ड परिसीमन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शनिवार को यह रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें