फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब प्रदर्शन वाले विभागों को कमिश्नर ने जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मंडलीय समीक्षा बैठक में शुक्रवार को कमिश्नर राजीव रौतेला ने खराब प्रदर्शन वाले विभागों को नोटिस जारी कर दिए। कमिश्नर ने मुख्यालय पर न रहने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में जनता तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि मंडल में जो विभाग 20 सूत्रीय कार्यक्रम में बी श्रेणी में आए हैं वे कारण स्पष्टीकरण दें। डी और सी श्रेणी में आने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निदेशक समाज कल्याण के बैठक में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई। साथ ही कहा कि सक्षम अधिकारी ही मंडलीय बैठकों में शामिल होंगे।
प्रगतिशील किसानों की कार्यशाला आयोजित कर उनके महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त कर जिले के अन्य किसानों के साथ सांझा करने की बात कही।
बैठक में अपर आयुक्त संजय कुमार खेतवाल, वन संरक्षक डॉ. तेजस्वनी पाटिल धकाते, मुख्य अभियंता एनएच डीएस नबियाल, अपर निदेशक पशुपालन डॉ. पीसी कांडपाल, संयुक्त निदेशक कृषि पीके सिंह, उप निदेशक डेयरी विकास संजय उपाध्याय, उप निदेशक रेशम अरविंद ललोरिया, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या राजेंद्र तिवारी, संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ. अजय कुमार यादव, उप निदेशक मत्स्य आरपी टम्टा, सहायक निदेशक समाज कल्याण एनके शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम डॉ. जीसी पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


कमिश्नर बोले, मुख्यालय पर न रहने वाले अफसरों पर होगी सख्त कार्रवाई
20 सूत्रीय कार्यक्रम में सी और डी श्रेणी में आने वाले विभागों से मांगा जवाब

आज होगी समीक्षा बैठक
उप निदेशक अर्थ एवं संख्या राजेंद्र तिवारी ने बताया कि आज मंडलीय समीक्षा बैठक की प्रथम पाली के विभागों की बैठक सुबह 11 बजे से जिला विकास प्राधिकरण सभागार में होगी। द्वितीय पाली जिसमें जल निगम, जलसंस्थान, पावर कॉरपोरेशन और पिटकुल की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी है, जो 24 को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें