फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव की सुगबुगाहट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। निकाय चुनाव की जल्द घोषणा की सुगबुगाहट होते ही मेयर जोगेंद्र रौतेला ने ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। वे रोजाना शिलान्यास और लोकार्पण कर रहे हैं। शनिवार को मेयर उत्तराखंड के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की घोषणा अप्रैल के पहले सप्ताह में हो सकती है। इसे देखते हुए मेयर जोगेंद्र रौतेला ने विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है। 15 दिन में मेयर आधा दर्जन विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर चुके हैं। शनिवार को शहीद स्मारक का लोकार्पण और उत्तराखंड के सबसे बड़े ध्वज का ध्वजारोहण होगा। इस कार्यक्रम में सांसद भगत सिंह कोश्यारी भी मौजूद रहेंगे। ध्वजारोहण में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, से.नि. मेजर जनरल आईएस बोरा, विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत और पार्षदों को भी बुलाया गया है।

शिलान्यास के 15 दिन बाद भी शुरू नहीं हो पाया स्ट्रीट लाइट का काम
कालाढूंगी चौराहे से मुखानी चौराहे तक स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी है। स्ट्रीट लाइटें को लेकर नगर निगम 30 लाख रुपये लोक निर्माण विभाग को दे चुका है। उधर, मेयर जोगेंद्र रौतेला इसका शिलान्यास भी कर चुके हैं। उधर 15 दिन बीतने के बाद भी अभी तक इस सड़क में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें