फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याल्दे बिखोती को राज्य मेले का दर्जा नहीं मिलने से नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। स्याल्दे बिखोती मेले की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। वक्ताओं ने बिखोती मेले को राज्य स्तरीय मेले का दर्जा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। विधायक महेश नेगी ने निशंक सरकार में हुई घोषणा को पूरा कराने की मांग उठाई। विधायक ने कहा कि मेले के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत और मेला समिति अध्यक्ष विमला शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए विधायक महेश नेगी ने कहा कि मेले को भव्य रूप से मनाया जाएगा। 13 अप्रैल को बिखोती, 14 को बटपुजै और 15 अप्रैल को प्रमुख मेला लगेगा। इस दौरान बिजली, पानी, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को चौबंद बनाने पर चर्चा हुई। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने पर सहमति बनी। बैठक में समिति सचिव नारायण रावत, गोविंद अधिकारी, नरेंद्र अधिकारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा, दर्शन शाह, विमल शाह, कैलाश फुलारा के अलावा आल, गरख, नौज्यूला धड़े के प्रतिनिधि और कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो: 30 आरकेटी06पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें