फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने स्कूल संचालकों की बैठक

विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करते बीएसए
विज्ञापन
हल्द्वानी। शिक्षा विभाग ने पहली अप्रैल से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू किए जाने को लेकर निजी एवं पब्लिक स्कूलों में आमसहमति बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। बीईओ हरेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को दीप्ति पब्लिक स्कूल में कमलुवागांजा, गुनीपुर जीवानंद, देवलचौड़ सीआरसी क्षेत्र के करीब 30 से अधिक निजी, पब्लिक स्कूल संचालकों के साथ बैठक की। उन्हें एनसीईआरटी की पुस्तकें लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीईओ मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार निजी एवं पब्लिक स्कूल संचालक विद्यालय में हर हाल में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो किताबें एनसीईआरटी की नहीं आती हैं उन विषयों की निजी प्रकाशनों की पुस्तकें स्कूल संचालक लगा सकते हैं लेकिन वे पुस्तकें महंगी नहीं होनी चाहिए। बेहद महंगी होेने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि एनसीईआरटी की किताबें बाजार में पर्याप्त मात्रा में आ चुकी हैं। बीईओ ने स्कूल संचालकों को विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने, महिला काउंसलरों की तैनाती के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थायी मान्यता वाले विद्यालयों को भी आरटीई के तहत मान्यता लेनी होगी। अब बिना मान्यता के कोई भी विद्यालय संचालित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालयों को कक्षावार ली जा रही फीस का विस्तृत ब्योरा भी देना होगा। बैठक में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य और संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन


सभी विद्यालयों को अनिवार्य रूप से महिला काउंसलर की तैनाती करनी होगी
शिक्षा विभाग ने स्कूल संचालकों की बैठक में निर्देश दिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें