फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा कराने को कालेज ने मांगा पुलिस फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बीए तृतीय सेमेस्टर की संस्कृति की परीक्षा के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र परीक्षा कक्ष में घुस आए और परीक्षा रोकने की कोशिश की। परीक्षा नियंत्रक डॉ. पूर्णिमा भटनागर समेत अन्य शिक्षकों ने उपद्रवी छात्रों को बाहर निकाला। डॉ. पूर्णिमा ने सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र भेजकर परीक्षाओं के दौरान कॉलेज में फोर्स तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार प्रात: नौ बजे से दोपहर 12 बजे की पाली में संस्कृति विषय के मात्र 48 विद्यार्थी होने की वजह से एक कक्ष में परीक्षा चल रही थी। इसी बीच कर्मचारियों का विरोध करने कॉलेज पहुंचे। नारेबाजी करते हुए छात्र परीक्षा कक्ष में जबरन घुस आए। शिक्षकों ने उन्हें बाहर निकाला। शिक्षकों का कहना है कि शुक्रवार कुछ ही छात्रों की परीक्षा थी, अगर अन्य विषयों की परीक्षा हो रही होती तो समस्या खड़ी हो जाती। परीक्षा नियंत्रक डा. पूर्णिमा भटनागर ने बताया कि शनिवार को बीए तीसरे सेमेस्टर की मनोविज्ञान विषय का द्वितीय पेपर है इसमें 42 परीक्षार्थी पेपर देंगे। रविवार को बीए तीसरे सेमेस्टर शिक्षाशास्त्र के द्वितीय प्रश्नपत्र का पेपर है जिसमें एक हजार विद्यार्थी बैठेंगे। परीक्षा में कोई व्यवधान न हो इसके लिए प्रशासन को लिखा है। वहीं, विश्वविद्यालय को भी स्थिति से अवगत कराया गया है। प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र रौतेला ने बताया कि बीएससी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की केमिस्ट्री की प्रयोगात्मक परीक्षा जो शुक्रवार को नहीं हो सकी वह अब नौ फरवरी को होगी।
विज्ञापन


बीए तीसरे सेमेस्टर की संस्कृत का था पेपर
कालेज प्रशासन ने प्रशासन से मांगा पुलिस फोर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें