फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौलापार और हल्दूचौड़ में हाथियों ने रौंदी फसलें

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। विकास खंड के गौलापार और हल्दूचौड़ क्षेत्र के काश्तकारों पिछले कुछ समय से हाथियों के आतंक से परेशान हैं। रात के अंधेरे में आबादी क्षेत्र से होकर खेतों तक पहुंच रहे हाथी फसलों को रौंद रहे हैं। ऐसे में जानमाल और फसलों की सुरक्षा के लिए ग्रामीण रात में पहरेदारी को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गौलापार निवासी काश्तकारों के मुताबिक पिछले एक माह से देवला तल्ला, देवला मल्ला, नयागांव संभल, नयागांव मेहरा, गजेपुर, हिम्मतपुर व कुंवरपुर समेत आसपास के क्षेत्र में हाथियों का आतंक है। हाथी रात 12 बजे के बाद आबादी क्षेत्र से होते हुए खेतों में पहुंचकर टमाटर, गेहूं, गन्ना समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय निवासी हेम चंद्र, मोहन सिंह व पान सिंह ने बताया कि हाथी के आबादी क्षेत्र से होकर आने के कारण जानमाल का भी खतरा बना हुआ है। इसे देखते हुए ग्रामीण रात में आग जलाकर और शोर मचाकर उन्हें भगा रहे हैं।
इधर हल्दूचौड़ क्षेत्र के जयपुरबीसा, तेजपुरगांव, गंगापुर डी क्लास क्षेत्र में भी हाथी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बीती रात हाथियों ने यहां राजन सिंह, चंदन सिंह, कुंवर सिंह, गोपाल सिंह, गंगा दत्त, शेखर चंद्र, ललित मोहन जोशी, सुरेश जोशी व किशन सिंह के खेतों में खड़ी फसल रौंद दी। क्षेत्र की बीडीसी सदस्य नीमा जोशी ने बताया कि हाथियों के फसलों को हो रहे नुकसान की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी है लेकिन अभी तक विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यदि शीघ्र इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह डीएफओ दफ्तर का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें