फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में डेंगू के 14 रोगी भर्ती

विज्ञापन
DENGUE
विज्ञापन
हल्द्वानी। डेंगू का डंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीन दिन में सुशीला तिवारी अस्पताल में डेंगू के 14 मरीजों को भर्ती कराया गया है। हालांकि अस्पताल में एलायजा किट नहीं है।
विज्ञापन

हल्द्वानी के विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू का मच्छर पहुंच चुका है और मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। एसटीएच में दीपा गोस्वामी (45) हल्द्वानी, दीपक कुमार (19) हल्द्वानी, माया नेगी (49) किच्छा, कमलेश (21) दुर्गा कालोनी हल्द्वानी, राबिया (22) इंदिरा नगर हल्द्वानी, नाजिम (40) काशीपुर, नीतू गोस्वामी (21) हल्द्वानी, सुरेंद्र (46) काठगोदाम हल्द्वानी, विराट (08 माह) अंबेडकर नगर हल्द्वानी, समीर (15) इंदिरा नगर हल्द्वानी, मोहम्मद मुनीब (04) आजाद नगर हल्द्वानी, कीर्तन (11) गोजाजाली हल्द्वानी, समीर (12) इंदिरा नगर को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। उधर, प्रभारी स्वास्थ्य महानिदेशक के आदेश के बाद भी सीएमओ ने फोन नहीं उठाया। इस बारे में डीएम दीपेंद्र चौधरी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी फोन पर आनलाइन रहें। फोन उठाने की आदत बनाए रखें। एलायजा किट क्यों नहीं पहुंची है इस संबंध में सीएमओ से पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें