फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तल्लीताल में एक होमगार्ड के सहारे यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही दर लापरवाही
विज्ञापन


-वेल्डिंग मजदूरों के भरोसे छोड़ा मरम्मत का काम
-मरम्मत कार्य के दौरान न तो कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहा न कोई विशेषज्ञ
-क्षतिग्रस्त गार्डर और प्लेटों को एक साथ काटकर नया डालने की कोशिश की गई, जबकि एक-एक कर बदलने की कोशिश की जानी चाहिए थी। इस कारण पुल और कमजोर हो गया। वह क्रेन का झटका सहन नहीं पाया।
- मरम्मत के दौरान पुल को नीचे से भी कोई सपोर्ट नहीं दिया गया।


सफाई देते नजर आए अधिकारी
ज्योलीकोट (नैनीताल)। वीरभट्टी स्थित पुल के दरकने के बाद एनएच के आला अधिकारी खुद को बचाने के लिए अब सफाई देते नजर आ रहे हैं। इस मार्ग से रोज आवाजाही करने वाले मनोज कांडपाल और गेठिया निवासी रमेश भट्ट भी इस बात पर हैरान थे कि मरम्मत कार्य के दौरान कोई भी जिम्मेदार अधिकारी अथवा इंजीनियर मौके पर मौजूद नहीं रहता था। पूर्व प्रधान तारा सिंह व भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी इस प्रकरण को एक सोची समझी साजिश मानते हैं। तारा सिंह ने गैस वाहन हादसे से अभी तक के घटनाक्रम की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है तो पुष्कर जोशी ने कहा कि इसकी शिकायत केंद्र और राज्य सरकार से करते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


तल्लीताल में एक होमगार्ड के सहारे यातायात व्यवस्था
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल और भवाली के लोगों को उम्मीद थी कि ज्योलीकोट-भवाली रोड पर जल्द वाहनों की आवाजाही शुरू होने के बाद भीमताल-रानीबाग और भीमताल-भवाली रोड में वाहनों की आवाजाही कम हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इन दोनों सड़कों पर अब लंबे समय तक यातायात का दबाव इसी तरह बना रहेगा। भारी भरकम यातायात के बावजूद यहां तल्लीताल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था एक होमगार्ड आरपी शर्मा के सहारे चल रही है। दिन भर जाम खुलवाने में अकेले इस होमगार्ड को खासा पसीना बहाना पड़ रहा है। पूर्व प्रधान प्रवीण पांडे ने उक्त होमगार्ड के अलावा यातायात पुलिस के जवान तैनात कराने की मांग की है।
विज्ञापन


रुड़की के इंजीनियर के सुझाव पर किया जा रहा था काम
सहायक अभियंता केएस मेहता ने बताया कि रुड़की के इंजीनियर की रिपोर्ट में दोबारा से पुल को बनाने का प्रस्ताव दिया गया था। मरम्मत का कार्य उन्हीं के सुझाव पर किया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें