फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएच में फिर खत्म हुई एलायजा किट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और स्वास्थ्य विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 दिन बाद उपलब्ध कराई गई एलायजा किट फिर खत्म हो गई है। एसटीएच में डेंगू मरीजों की एलायजा जांच फिर से बंद हो गई है। कुमाऊं में डेंगू मरीजों का आंकड़ा सौ के पार चला गया है।
विज्ञापन

डेंगू शुरू होने से पहले ही सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य विभाग से एलायजा की पांच किट मांगी गई थीं। स्वास्थ्य विभाग ने समय पर एसटीएच को एलायजा की किट उपलब्ध नहीं कराई। दीपावली से एक सप्ताह पहले एलायजा किट खत्म हुई थी और एसटीएच में डेंगू मरीज भर्ती थे। विभागीय अधिकारियों को एलायजा किट उपलब्ध कराने में दस दिन से अधिक का समय लग गया। एलायजा किट दीपावली से पहले आने के अधिकारियों के दावे धरे रह गए। मंगलवार को एलायजा किट पहुंची। एमएस डॉ. एके पांडे ने बताया कि मंगलवार को 75 डेंगू संभावित मरीजों की जांच की गई थी, जिसमें 71 मरीज पाजिटिव मिले थे। डॉ. पांडे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से एलायजा की पांच किट मांगी गई थीं मगर अभी तक मात्र तीन किट दी गई है। बताया कि मंगलवार को दी गई किट भी खत्म होने वाली है। मंगलवार को आई किट से 75 मरीजों की जांच हो चुकी है। जबकि एक किट से 96 मरीजों की जांच की जाती है। कहा कि किट न होने की वजह से कई जरूरतमंद मरीजों की दोबारा जांच नहीं हो पा रही है। डॉ. पांडे ने बताया कि एसटीएच में डेंगू के लगभग 30 मरीज भर्ती हैं। कुमाऊं में डेंगू मरीजों का आंकड़ा सौ के पार पहुंच गया है।

मरीजों की संख्या कम दिखाने का खेल नहीं चल रहा है। एलायजा किट की आपूर्ति नहीं हो पा रही है इसलिए एसटीएच को देने में दिक्कत आ रही है। एलायजा किट की कमी चल रही है।
विज्ञापन

डॉ. एलएम उप्रेती
निदेशक चिकित्सा/स्वास्थ्य

डेंगू के दो और मरीज भर्ती
हल्द्वानी। एसटीएच में डेंगू के दो और मरीज भर्ती कराए गए हैं। जबकि 24 अक्टूबर को 13 मरीज भर्ती कराए गए थे। एमएस डॉ. एके पांडे ने बताया कि तुषार (17) जवाहर नगर हल्द्वानी और मोहम्मद जैश (08) इंदिरा नगर हल्द्वानी को भर्ती कराया गया है।

गिरा तापमान स्वाइन फ्लू की संभावना बढ़ी
हल्द्वानी। दीपावली के बाद से मौसम का मिजाज अचानक बदला है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। तापमान में गिरावट के कारण स्वाइन फ्लू होने की संभावना भी बढ़ गई है। सितंबर माह में स्वाइन फ्लू के कई मामले सामने आए थे। सितंबर के बाद अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया था। अधिकतम तापमान अब 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है साथ ही सुबह और शाम को गुलाबी ठंडक हो रही है। 30 डिग्री सेल्सियस से कम में स्वाइन फ्लू होने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि अभी स्वाइन फ्लू का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें