फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान के खिलाफ आंदोलन तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। चंबल पुल के पास शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं का शनिवार को भी धरना जारी रहा। धरनास्थल पर खुली बैठक के दौरान लोगों ने निर्णय लिया कि दुकान बंद होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

चंबल पुल के पास शनिवार को महिलाओं का शराब की दुकान हटाने के लिए धरना जारी रहा। शाम को क्षेत्रीय लोगों ने नशा मुक्त शराब मुक्त अभियान के तहत खुली बैठक का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने गली और मोहल्लों में शराब की दुकानें खुलवा दी हैं। इस कारण महिलाएं, बच्चे और छात्र काफी परेशान हैं। सरकार के इशारे पर मोबाइल वैन के माध्यम से शराब परोसी जाने लगी। शराब पीने से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। महिलाओं की फरियाद पर भी भाजपा नेताओं ने हस्तक्षेप नहीं किया। मंडी परिषद के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने कहा कि इस आंदोलन को वह अंतिम मुकाम तक पहुंचाएंगे। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, पार्षद शोभा बिष्ट, राहुल छिम्वाल, मोहन पाठक, ग्राम प्रधान ममता दानी, भागीरथी बिष्ट, गोविंद बिष्ट, इंदर बिष्ट, लाल सिंह पवार आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें