फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ता के बाद काम पर लौटे सीएचसी खैरना के हड़ताली कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। वेतन भुगतान की मांग को लेकर तीन दिनों से चल रही सीएचसी खैरना के कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल और शील प्रबंधन के बीच हुई वार्ता के बाद खत्म हो गई। शील प्रबंधन ने कर्मचारियों को शीघ्र वेतन भुगतान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सीएचसी खैरना का संचालन पीपीपी मोड में शील प्रबंधन द्वारा किया जाता है। बीते चार माह से कर्मचारियों को शील प्रबंधन की ओर से वेतन भुगतान नहीं किया गया था, जिससे गुस्साए कर्मचारियों ने तीन दिन पहले बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी थी। शनिवार को शील प्रबंधन और क्षेत्र के व्यापारियों ने हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता कर शीघ्र वेतन भुगतान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी। शील प्रबंधक हेमेंद्र गंगवार ने बताया कि अप्रैल का का वेतन आ चुका है। मई का वेतन 20 अगस्त के बाद व जून का वेतन दस सितंबर तक देने पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी, जिसके बाद कर्मचारी काम पर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें