फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल् द्वानी में जुटे देश भर के किन्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल और कालाढूंगी के किन्नरों की ओर से आयोजित अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन शुरू हो गया है। 40 साल बाद हो रहे इस सम्मेलन में देश भर के किन्नर जुट रहे हैं। आठ दिवसीय सम्मेलन में यजमानों की तरक्की की दुआ मांगी जाएगी और पूर्वज किन्नरों को याद किया जाएगा।
विज्ञापन

सम्मेलन की आयोजक कालाढूंगी की डिंपल नायक और नैनीताल के खलील गुरु ने बताया कि सम्मेलन में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मुंबई, अलीगढ़, उझानी, कोलकाता समेत देश से 600 से ज्यादा किन्नर पहुंच रहे हैं। पहले दिन उझानी से आई वरिष्ठ किन्नर हाजी सुरैया की अगुवाई में दिवंगत किन्नरों की आत्मा की शांति के लिए घड़ा (एक प्रकार का हवन) किया गया है। तीन दिन तक शोक मनाया जाएगा। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 21 जुलाई को कालाढूंगी में कलश यात्रा निकाली जाएगी और मंदिर में घंटा चढ़ाया जाएगा। अंत में सभी किन्नर अपने-अपने क्षेत्रों के यजमानों की तरक्की और देश में अमन-चैन की सामूहिक दुआ करेंगे। सम्मेलन में शामिल होने के लिए अलीगढ़ से मीना मौसी, दिल्ली से पन्ना मौसी, चंडीगढ़ से आंचल मौसी, पठानकोट से राजी हाजी, शीला मौसी भी आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें