फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज के छात्र पहनेंगे ग्रे पैंट और सफेद कमीज

विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीपीजी कॉलेज के छात्र पहनेंगे ग्रे पैंट और सफेद कमीज
विज्ञापन

हल्द्वानी।
नये शिक्षा सत्र से लागू ड्रेस कोड पर सख्ती से अमल करने के लिए एमबीपीजी कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को ड्रेस का निर्धारण कर दिया है। छात्रों को ग्रे रंग की पैंट और सफेद शर्ट पहननी होगी। साथ ही छात्राओं को ग्रे रंग का कुर्ता और सफेद सलवार एवं सफेद दुपट्टा पहनकर आना होगा। ड्रेस की अनिवार्यता स्नातक एवं परास्नातक के सभी विद्यार्थियों के लिए होगी। इसके अलावा प्राध्यापकों को भी शालीन ड्रेस में आना होगा। वे जींस एवं टीशर्ट पहनकर नहीं आ सकेंगे।
एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में शुक्रवार को शास्ता मंडल और छात्रसंघ की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में प्राचार्य ने कहा कि नये शिक्षा सत्र से ड्रेस कोड लागू करने का फैसला लिया गया। इससे महाविद्यालयों में बेहतर पढ़ाई का माहौल बन सकेगा, साथ ही शिक्षण कार्य के दौरान बाहरी तत्वों के प्रवेश पर भी सख्ती से अंकुश लग सकेगा। बैठक में अलग-अलग संकायों के लिए अलग-अलग ड्रेस निर्धारण करने के प्रस्ताव को छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यह कह कर नामंजूर कर दिया कि महाविद्यालय में दूरदराज से आने वाले विद्यार्थी गरीब घरों से होते हैं तथा कई विद्यार्थियों को संकाय भी परिवर्तित करना पड़ता है जिस पर उन्हें बार - बार ड्रेस बदलने से आर्थिक परेशानी होगी। इस पर बैठक में सभी सदस्यों ने एक ही ड्रेस लागू करने पर सहमति जताई। प्राध्यापक भी जींस और टीशर्ट पहनकर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बैठक में दो मंजिला शौचालय निर्माण, 30 हजार लीटर का भूमिगत पेयजल टैंक बनाने का निर्णय लिया गया। निर्माणाधीन सभागार को बहुउद्देश्यीय भवन के रूप में बनाने का सुझाव शासन को भेजने की बात भी कही गई। बैठक में छात्रसंघ अध्यक्ष नीरज मेहरा, पदाधिकारी अर्जुन संभल, अर्पित बिसौती, अंकित तौलिया, कोषाध्यक्ष दिवाकर क्षोत्रिय, कुमाऊं छात्रमहासंघ उपसचिव अमन कुड़ाई, शास्ता मंडल के मुख्य शास्ता डा. आरएस भाकुनी, छात्रसंघ प्रभारी डा. डीसी पंत, डा. हेमंत शुक्ला, डा. महेश कुमार, डा. एमएस मुनौला, डा. शांति नयाल, डा. बीना मथेला, डा. कमरुद्दीन, डा. अशोक कुमार, डा. सीएस जोशी, डा. विनय विद्यालंकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें