पब्लिक स्कूलों में बार-बार यूनिफार्म बदलने पर लगे रोक
हल्द्वानी।
ऑल उत्तराखंड पैरेंट्स एसोसिएशन ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि पब्लिक स्कूलों द्वारा बार-बार यूनिफ ार्म बदलने एवं किसी निश्चित दुकान से ड्रेस खरीदने का दबाव बनाने पर रोक लगाई जाए। शुक्रवार को पैरेंट्स एसोसिएशन एक शिष्टमंडल भीमताल जाकर मुख्य शिक्षा अधिकारी से उनके कार्यालय में मिला और अभिभावकों की समस्याओं से अवगत कराया।
एसोसिएशन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी री-एडमिशन फ ीस एवं कॉशन मनी न लेने के शासनादेश के बावजूद पब्लिक स्कूल इन फ ीसों का नाम परिवर्तन कर वार्षिक फ ीस के नाम पर 10 से 15 हजार रुपये तक वसूल रहे हैं। इसके बारे में कोई डिटेल नहीं दी जाती। लगभग सभी पब्लिक स्कूलों ने अपनी फ ीस में अनावश्यक वृद्धि कर दी है, इस पर भी रोक लगाई जानी चाहिए।
सीबीएसई के नियमों के अनुपालन में भी स्कूल अनियमितता बरत रहे हैं, इसकी जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। एसोसिएशन के प्रवक्ता जसबीर सिंह खड़ायत ने कहा कि यदि पब्लिक स्कूलों में हो रही अनियमितताओं को शीघ्र नहीं रोका गया तो संगठन सड़क पर उतर आंदोलन को बाध्य होगा। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरुचरन सिंह प्रिंस, महामंत्री जितेंद्र सिंह सनी, वीरेंद्र गुप्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।