फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बीडीसी के 263 पदों पर 904 उम्मीदवार

Fri, 11 Jul 2025 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अभी नाम वापसी में शुक्रवार का दिन बचा है लेकिन चुनावी उम्मीदवारों की तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी है। सदस्य ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत, सदस्य जिला पंचायत के कुल 4514 पदों के सापेक्ष अब तक 4160 प्रत्याशी चुनाव मैदान में सामने हैं।
विज्ञापन

जनपद में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 3749 पदों पर चुनाव होना है। इन पदों पर 1915 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। इसमें से जांच के बाद 284 नामांकन निरस्त हो गए थे और 1641 ही वैध पाए गए। प्रधान के लिए कुल 475 पदों पर चुनाव होना है। इसके लिए 1581 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। 16 दावेदारों का नामांकन निरस्त हो गया। 1498 नामांकन वैध मिले। इसी प्रकार सदस्य क्षेत्र पंचायत के कुल 263 पदों पर चुनाव होना है और इसके लिए 926 ने उम्मीदवारी की। इसमें से 22 के नामांकन निरस्त हुए जबकि 904 सामने है। जिला पंचायत सदस्य के 27 पदों के लिए 141 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसमें से एक का नामांकन निरस्त हुआ जबकि वैध प्रत्याशी 140 रहे। शुक्रवार को यदि वापसी होती है तो संख्या घटेगी।



30.96 लाख की जमानत राशि से तो नामांकन पत्र से कमाए 9.44 लाख रुपये
हल्द्वानी। पंचायत चुनावों के दौरान आयोग ने नामांकन पत्रों की बिक्री भी की और जमानत के रूप में विभिन्न पदों के लिए पहले से तय धनराशि भी जमा कराई। जमानत राशि के रूप में 30,96,555 रुपये आयोग के खजाने में जमा हुए। इसमें से 9,08,430 रुपये ऑनलाइन जबकि 21,88,125 रुपये ऑफलाइन जमा किए गए। इसी प्रकार नाम निर्देशन पत्रों से 9,44,250 रुपये की कमाई हुई। इसमें सभी पैसे ऑफलाइन ही जमा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जमानत धनराशि
पद - ऑफलाइन - ऑनलाइन - कुल
सदस्य ग्राम पंचायत - 3,25,125 - 69,150 - 3,94,275
ग्राम प्रधान - 11,42,250 - 3,18,750 - 14,61,000
क्षेत्र पंचायत सदस्य - 7,19,250 - 2,17,530 - 9,36,780
सदस्य क्षेत्र पंचायत - 1500- 3,03,000 - 3,02,500
कुल - 21,88,125 - 9,08,430 - 30,96,555
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें