फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 शौचालयों के लिए 87 लाख स्वीकृत, स्वच्छता समिति ने प्रस्ताव को दी अनुमति

विज्ञापन
भीमताल में बैठक लेते सीडीओ नरेंद्र सिंह भंडारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। विकास भवन सभागार में शनिवार को सीडीओ नरेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में जल और स्वच्छता समिति की बैठक हुई। बैठक में 29 सामुदायिक शौचालयों के लिए 87 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। जिनमें से प्रति शौचालय तीन लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

परियोजना प्रबंधक स्वजल ने पीबीआईजीईबीआर मद के तहत जनपद के विभिन्न ग्रामीण और पर्यटन स्थलों पर 29 सामुदायिक शौचालयों के निर्माण को लेकर ग्राम सभाओं से प्राप्त प्रस्तावों पर स्वीकृति दी। 87 लाख रुपये में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) मद से 60.90 लाख और 15वें वित्त/राज्य वित्त से ग्राम पंचायतों का अंश 26.10 लाख रुपये का होगा। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी इंटर और हाईस्कूल में छात्राओं के लिए निजी स्वच्छता के लिए सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और डिस्पोज यूनिट का प्रस्ताव रखा।
जिस पर सीडीओ ने 25 से अधिक छात्राओं वाले राजकीय स्कूलों में वेंडिंग मशीन और डिस्पोज यूनिट लगाने के लिए कहा। इसके लिए समिति ने जिले के 80 ग्रामीण राजकीय स्कूलों में यूनिट स्थापना के लिए 52.86 लाख रुपये स्वीकृत किए। साथ ही ग्रामीणों क्षेत्रों में बने शौचालयों की मरम्मत के लिए प्रति शौचालय पांच हजार रुपये स्वीकृत किए। यह राशि ग्राम निधि में हस्तांतरित की जाएगी। इस दौरान डीडीओ रमा गोस्वामी, डीपाआरओ अतुल कुमार सिंह, परियोजना निदेशक अजय सिंह, ईई जल संस्थान संतोष कुमार उपाध्याय, नंद किशोर, जेपी यादव, पेयजल निगम जीएस तोमर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें