फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किच्छा से लापता 12वीं का छात्र गोवा में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई केकिच्छा। क्षेत्र से बीती 14 मई को लापता हुआ एक निजी स्कूल के 12वीं का छात्र गोवा से बरामद हुआ है। गोवा की पणजी पुलिस ने कोतवाल उमेश मलिक को छात्र के सकुशल मिलने की जानकारी दी है। सूचना पर परिजन गोवा रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि क्षेत्र से एक छात्र बीती 14 मई को अचानक घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

शनिवार को गोवा की पणजी पुलिस ने कोतवाल उमेश मलिक से संपर्क कर छात्र के गोवा में बरामद होने की जानकारी दी। पणजी के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक छात्र का कहना है कि परिजन लगातार उस पर पढ़ाई का दबाव बनाते थे। इससे नाराज होकर वह घर से भागकर गोवा पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें