फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित समय में साइकिलें चलवाई तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
एमटीबी हिमालयन साइकिल रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। पर्यटन सीजन में नगर में पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। उनकी सुरक्षा को देखते हुए पालिका ने अपर माल रोड पर शाम छह से नौ बजे तक साइकिल चलाने पर रोक लगा दी है। इसके लिए पालिका ने साइकिल संचालकों को नोटिस जारी कर प्रतिबंधित समय पर संचालन बंद करने को कहा है।
विज्ञापन

यहां पर्यटकों की भीड़ बढ़ने के बावजूद नगर स्थित माल रोड पर बिना अनुमति के प्रतिबंधित समय पर साइकिलों को जमकर संचालन हो रहा है। पर्यटकों से इनका किराया वसूला जा रहा है। इससे पर्यटकों की आवाजाही में बाधा पड़ रही है। दुर्घटना का भी खतरा है। इसे रोकने के लिए पालिका ने नगर में संचालित साइकिलों के स्वामियों को नोटिस जारी कर प्रतिबंधित समय में साइकिल संचालन न करने के निर्देश दिये हैं। पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि नगर के साइकिल संचालक प्रतिबंधित समय पर भी साइकिलों का संचालन कर रहे हैं। इसकी अनुमति भी नहीं ली गई है। इसलिए उन्हें नोटिस भेजकर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


अपर माल रोड में शाम को साइकिल चलाने पर रोक
पालिका ने साइकिल संचालकों को नोटिस भेजे
प्रतिबंधित समय में साइकिलें चलवाने पर कार्रवाई होगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें