फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल में बिगड़ सकती है अस्पताल की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। संयुक्त चिकित्सालय में कार्यरत 18 संविदा कर्मियों का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। उनका नवीनीकरण नहीं होने से एक अप्रैल से अस्पताल की व्यवस्था बिगड़ सकती है, जबकि अस्पताल पहले से ही चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है और अब कर्मियों की कमी होने से व्यवस्था धड़ाम हो जाएगी।
विज्ञापन

रामनगर कुमाऊं और गढ़वाल का प्रवेश द्वार है। इसमें पर्वतीय क्षेत्रों से रोजाना सैकड़ों की संख्या में मरीज आते हैं। समुचित इलाज के अभाव में अधिकतर मरीजों को अन्यत्र रेफर करना पड़ता है। अब 31 मार्च को अस्पताल में संविदा पर तैनात वार्ड ब्वाय, लैब असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, आयुष्मान मित्र, वाहन चालक समेत 18 कर्मियों का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। हालांकि, सीएमएस ने महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को पत्र लिखकर आउटसोर्स के माध्यम से 18 कर्मियों को रखने की अनुमति मांगी है, लेकिन अब तक अनुमति नहीं मिली है। वहीं, हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने फिजूलखर्ची रोकने के लिए विभागों में खाली पदों पर नियत वेतन, दैनिक वेतन एवं संविदा भर्ती पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। सरकार ने सभी विभागों को फरमान जारी कर दिया है।

अप्रैल में बिगड़ सकती है अस्पताल की व्यवस्था
31 मार्च को खत्म हो रहा संविदा कर्मियों का कार्यकाल
पहले ही चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा अस्पताल

18 संविदा कर्मियों की भर्ती करने के लिए डीजी हेल्थ को पत्र लिखा गया है, अनुमित मिलते ही संविदा कर्मियों की भर्ती की जाएगी। अस्पताल की व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। -डॉ. टीके पंत, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें