हल्द्वानी। शासन से भुगतान न होने के कारण जीवीके ईएमआरआई कंपनी के कर्मियों को अभी वेतन नहीं मिल सका है। इस कारण 108 एंबुलेंस और खुशियों की सवारी के पहिये नहीं घूम सके।
सोमवार से 108 के पहिये थमे हैं। दो दिन बाद खुशियों की सवारी के पहिये भी थम गए थे। शासन और जीवीके ईएमआरआई के बीच चल रहा विवाद मरीजों पर भारी पड़ रहा है। कुमाऊं में 20 आपातकालीन 108 एंबुलेंस खड़ी हो गई हैं, जबकि 14 खुशियों की सवारी नहीं चल रही हैं।
न वेतन मिला और न भुगतान हुआ
108 एंबुलेंस और खुशियों की सवारी के पहिये नहीं घूमे
जिला 108 एंबुलेंस ठप खुशियों की सवारी ठप
अल्मोड़ा 12 04 08 05
बागेश्वर 05 02 03 01
ऊधमसिंह नगर 08 03 10 00
नैनीताल 13 06 09 03
चंपावत 05 00 04 01
पिथौरागढ़ 09 05 09 04
हल्दूचौड़ निवासी मुकेश चंद्र ने अपनी पत्नी सोनाली को 18 फरवरी को महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पुत्र होने के बाद सोनाली को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई। लेकिन खुशियों की सवारी नहीं मिलने के कारण पति मुकेश चंद्र पत्नी और बच्चे को ऑटो से घर ले गए।