फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शुरू हो गई अपनी गर्दन बचाने की जुगत

विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। छह बार थाने के चक्कर लगाने के बाद भी फरियादी की न सुनने और सरेशाम एक महिला की हत्या हो जाने पर तीन पुलिस वालों को सस्पेंड होना पड़ा है। अब अपनी-अपनी गर्दन बचाने की जुगत शुरू हो गई है। शिकायत हुई भी या नहीं, पुलिस कर्मियों ने लापरवाही की या नहीं इसका जवाब किसी के पास नहीं है। तर्क दिया जा रहा है कि बनभूलपुरा थाने का सीसीटीवी, कंप्यूटर सहित अन्य सिस्टम फूंका पड़ा है। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत कहना है कि हाई वोल्टेज के चलते ऐसा हुआ है। अभी सिस्टम को ठीक कराने के लिए मेकेनिक को बुलाया गया है।
विज्ञापन

गफूर बस्ती में बरखा की मंगलवार की शाम चाकुओं से घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद उसकी बहन सोनम ने आरोप लगाया कि आरोपी फैजान ने तीन दिन पहले उसकी मां पर हमला किया था। इस मामले में सूचना देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी कारण आरोपी ने उसकी बहन को मार डाला। एसएसपी ने इस मामले में दरोगा जगवीर सिंह, हेड कांस्टेबल हरगुलाल गौतम, मुंशी विनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
पुलिस कर्मियों के लापरवाही की जांच सीसीटीवी के माध्यम से हो सकती थी लेकिन सिस्टम खराब होने से अब जीडी और बयान के आधार पर जांच होगी। मंगलवार की शाम मौजूद पुलिसकर्मियों का जांच अधिकारी बयान लेंगे। सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल ने माना है कि पुलिस ने लापरवाही बरती है। पुलिस को समय से कार्रवाई करने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


600 रुपये के तगादे से परेशान होकर किया कत्ल
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने बाईपास रोड स्लाटर हाउस के पास बुधवार को बरखा हत्याकांड में नामजद शाहिद और उसके बेटे फैजान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू रेलवे स्टेशन मार्ग से बरामद किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि छह सौ रुपये के विवाद में ही बरखा का कत्ल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें