फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के घटते लिंगानुपात पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
धानाचूली (नैनीताल)। विकासखंड धारी में लड़कियों के गिरते लिंगानुपात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास विभाग ने बुधवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाया। धारी के पोखराड, गजार, मखेड़ा और कसियालेख में कार्यक्रम किए गए। बीडीओ तारा ह्यांकी ने लोगों से मानसिकता बदलने के साथ ही भ्रूण हत्या को गलत बताया।
विज्ञापन

गुनियालेख प्रधान संजय पांडे ने कहा धारी में 1000 में 792 संख्या बेटियों की होना चिंता का विषय है। अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बेटियों को बचाने और आगे बढ़ाने के लिए शपथ ली। इस दौरान पद्मपुरी सीएचसी फार्मासिस्ट विपिन चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर शशि खंपा, ब्लॉक कोऑडिनेटर उषा जोशी, दीपा बिष्ट, श्रुति पांडे, तनुजा कपिल, जया पांडे, दिनेश पांडे मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें