फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को तोड़ने का काम कर रही हैं कुछ ताकतें: रावत

विज्ञापन
harish rawat
विज्ञापन
हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि कुछ ताकतें देश को तोड़ने का काम कर रही हैं। ऐसे ताकतों से मिलकर लड़ने की जरूरत है।
विज्ञापन

रामपुर रोड स्थित एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सर्वधर्म समभाव वाले देश को कुछ ताकतें तोड़ने का काम कर रही हैं। लगातार हिंसा की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। भीड़ की हिंसा अधिक बढ़ रही है। हिंसा और घृणा फैलने वाली ऐसी ताकतों से मिलकर निपटने की जरूरत है।
रावत ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने गैरसैंण में निर्माण कार्यों पर जांच कमेटी बना दी है। कहा कि जांच से कोई गुरेज नहीं है जांच होनी चाहिए। अवस्थापना निगम को खत्म करने वाले, गैरसैंण विकास परिषद को धनराशि न देने, आठ सड़कों को निर्माण बंद करने, पूर्व प्रदेश सरकार ने विधानसभा सचिवालय निर्माण के लिए 57 करोड़ दिए थे मगर काम रोक दिया गया। ऐसे लोग जो गैरसैंण का विरोध कर रहे हैं और विकास को अवरुद्ध कर रहे हैं उनकी भी जांच विधानसभा अध्यक्ष को करानी चाहिए। पता चलना चाहिए कि कौन लोग हैं जो गैरसैंण की अवधारणा को साकार नहीं होने देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गैरसैंण विकास परिषद को नहीं दिया गया है पैसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें