फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री में करियर की राह आसान बनाएगा फिल्म एप्रिसिएशन कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। फिल्म इंड्रस्टी में एक्टिंग, डायरेक्शन और सिनेमेटोग्राफी के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना पाल रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। स्किलिंग इंडिया इन फिल्म एंड टेलीविजन प्रोजेक्ट के तहत पुणे स्थित फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की ओर से 25 से 29 दिसंबर तक एमबीपीजी कॉलेज में फिल्म एप्रिसिएशन कोर्स की कार्यशाला आयोजित होगी। शनिवार को नैनीताल रोड स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में कोर्स कोऑर्डिनेटर शालिनी शाह ने बताया कि इस कोर्स के माध्यम से युवाओं को फिल्म इंड्रस्टी से जुड़ी अपनी काबिलियत को पहचाने का मौका मिलेगा। कार्यशाला में एफटीआईआई से पासआउट वरिष्ठ ट्रेनर पंकज सक्सेना और मुनीस भारद्वाज फिल्मी दुनिया के गुर सिखाएंगे। उन्होेंने बताया कि कार्यशाला सुबह 10 से शाम छह बजे आयोजित होगी। इस कोर्स के बाद विद्यार्थियों को एफटीआईआई की ओर से प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन


फिल्म इंडस्ट्री में करियर की राह आसान बनाएगा फिल्म एप्रिसिएशन कोर्स
एफटीआईआई पुणे की ओर से आयोजित पांच दिनी कार्यशाला में दी जाएगी फिल्मों से जुड़ी बेसिक जानकारी

ऐसे करें आवेदन
हल्द्वानी। फिल्म एप्रिसिएशन कोर्स में प्रतिभाग करने के लिए सबसे पहले एफटीआईआई की बेबसाइट www.ftiindia.com पर लॉग इन करना होगा। नोटिफिकेशन में न्यू एप्रिसिएशन कोर्स हल्द्वानी पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करने के बाद एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। कोर्स का लाभ लेने के लिए आवेदकों को 3600 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट अकाउंट ऑफिसर एफटीआईआई पुणे के नाम बनाना होगा। भरे हुए फॉर्म को वेबसाइट में दिए गए नैनीताल के पते पर डाक या व्यक्तिगत तौर पर भी भेजा जा सकता है। कोर्स का लाभ 18 वर्ष से ऊपर के लोग उठा सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 13 दिसंबर है।

चार सत्रों में आयोजित होगा कोर्स
हल्द्वानी। कोर्स के पहले चरण में विद्यार्थियों को सिनेमा के इतिहास, दूसरे चरण में फिल्म के विभिन्न आयामों जैसे- स्क्रिप्ट राइटिंग, कैमरा, ध्वनि, संपादन, प्रोडक्शन आदि के बारे में बताया जाएगा। तीसरे चरण में डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के निर्माण और चौथे चरण में फिल्मों के विश्लेषण की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


दिखाई जाएंगी 10 से अधिक फिल्में
हल्द्वानी। नैनीताल निवासी हिमालयन सोसाइटी फॉर आर्ट, कल्चर, एजुकेशन, इनवायरमेंट एंड फिल्म डवलपमेंट संस्था से जुड़ी कोर्स कॉआर्डिनेटर शालिनी शाह ने बताया कि कोर्स से दौरान 10 से अधिक शॉर्ट और बड़ी फिल्में भी दिखाई जाएंगी। चर्चित इटेलियन फिल्म ‘वाइसकिल थीप’ समेत वर्ल्ड सिनेमा और एनिमेशन से जुड़ी एक से बढ़कर एक फिल्में दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें