फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह छाया रहा कोहरा, ठंड बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दस साल बाद दिसंबर के पहला दिन सबसे ठंडा रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.9 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया। पूर्व में अधिकतम तापमान 26.7 से 28.5 डिग्री दर्ज किया गया था। ऐसे में दिसंबर के पहले ही दिन सर्दी ने एहसास कराना शुरू कर दिया है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्र में आने वाले दिनों सुबह कोहरा छाया रहेगा। शनिवार को तराई में सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिन में आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे। इस कारण सुबह और शाम ठंड बढ़ गई। पंतनगर मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 24.9 और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री दर्ज किया गया। पंतनगर क्षेत्र में न्यूनतम तापमान शुक्रवार की तुलना में दो डिग्रीबढ़ गया। मुक्तेश्वर केंद्र पर अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान न्यूनतम पांच डिग्री दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान में शुक्रवार की तुलना में एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के वैज्ञानिकों के अनुसार दो और तीन दिसंबर को सुबह के समय मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाया रहेगा। इससे तराई में ठंड बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें