हल्द्वानी। वन बीट अधिकारी/वन आरक्षी संघ तराई पूर्वी वन प्रभाग शाखा की रविवार को बाराकोली रेंज के सितारगंज वन परिसर में बैठक हुई। इस मौके पर प्रभागीय कार्यकारिणी का चुनाव भी हुआ।
बैठक में वक्ताओं ने वन बीट अधिकारी/आरक्षी की पदोन्नति में 10 साल की बाध्यता समाप्त करने, कार्य के अनुरूप न्यूनतम 28 हजार रुपये वेतन देने, प्रमुख वन संरक्षक को दिए मांग पत्र का शीघ्र निस्तारण और आरक्षी के 1700 रिक्त पदों पर नियुक्ति किए जाने समेत अनेक मांगें उठाई। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र पंत, प्रदेश महामंत्री शशिवर्धन अधिकारी, महेश अधिकारी, कैलाश सिंह की देखरेख में प्रभागीय कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से नवीन मेहरा अध्यक्ष, धन सिंह अधिकारी उपाध्यक्ष, बबिता पार्की महिला उपाध्यक्ष, भूपाल सिंह करायत मंत्री, आरडी वर्मा संगठन मंत्री, भुवन चंद्र तिवारी कोषाध्यक्ष, ललित बिष्ट संयुक्त मंत्री गौला, विनोद मेहता संयुक्त मंत्री सितारगंज, हिमांशु संयुक्त मंत्री खटीमा, पान सिंह मेहता प्रचार मंत्री चुने गए। नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान प्रदीप कुमार, महेश अधिकारी, शोभा शंकर पांडे, गणेश दत्त पांडे, जितेंद्र वोरा, मोनू बाबू राजहंस आदि मौजूद थे।