फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठगोदाम से रानीबाग चुंगी तक तीन घंटे जाम

विज्ञापन
ट्रैफिक जाम
विज्ञापन
हल्द्वानी। त्योहारी सीजन के बाद शनिवार और रविवार को सार्वजनिक अवकाश से नैनीताल रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से काठगोदाम से रानीबाग चुंगी तक तीन घंटे तक वाहनों के पहिये थम गए। इससे कई यात्रियों की ट्रेन और बसें छूट गईं।
विज्ञापन

शनिवार को नैनीताल से आने और जाने वाले वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। गुलाबघाटी के पास वाहनों का जाम लग गया। शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक वाहन जाम में रेंगते ही रहे। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया। वहीं जाम लगने से कई यात्रियों की दून एक्सप्रेस छूट गई। वहीं कइयों की बरेली समेत अन्य रूटों की बसें छूट गईं। जाम से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें