गरमपानी (नैनीताल)। खैरना बाजार में शनिवार को दिनभर जाम की स्थिति रही। वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते हल्द्वानी, अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर आने जाने वाले वाहन शाम तक रेंगते रहे। खैरना चौकी पुलिस दिनभर खैरना चौराहे में व्यवस्था बनाने में जुटी रही।
सुबह से ही दिल्ली, हल्द्वानी और अन्य शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों की खासी भीड़ रही। उधर, यात्रियों को कई घंटे खड़े रहने बाद बस और टैक्सी वाहन मिले। बाजार में वाहनों के जाम में फंसे होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को बेहद समस्याओं का सामना करना पड़ा।