फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में फायरमैन सहित दो की मौत

विज्ञापन
सड़क हादसे में टूटी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली शाहजहांपुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

फायरमैन सहित दो लोगों को वाहन ने कुचला मौत
भाई की बरसी क्रिया में शामिल होने जा रहा था
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा मंदिर के समीप सोमवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे भारी बारिश के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार फायर ब्रिगेड के सिपाही सहित दो लोगों को रौंद दिया। दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। फायरमैन भाई की बरसी में शामिल होने गदरपुर जा रहा था।
ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर कोपा निवासी श्याम सिंह (36) पुत्र फूल सिंह हल्द्वानी फायर स्टेशन में फायरमैन पद पर तैनात था। सोमवार रात वह अपने भाई की बरसी में शामिल होने के लिए बाइक (यूके 06 एएम 4123) से घर जा रहा था। उसके साथ बाइक पर शाहजहांपुर जिले के मीरानपुर कटरा निवासी इब्राहिम पुत्र सूफी कबीर भी बैठा था। बेलबाबा के समीप श्याम सिंह की बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में श्याम सिंह और इब्राहिम के सिर बुरी तरह कुचल गए थे। रात में गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों ने उनके लहूलुहान देखा तो एंबुलेंस मंगाकर उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों के मृत घोषित कर दिया। दोनों के जेब में मिले परिचय पत्र से उनकी शिनाख्त हुई। श्याम सिंह मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के रानीखेत का रहने वाला था। सिर पर लगी चोट से लग रहा है कि दोनों ने हेलमेट नहीं नहीं पहना था। हालांकि मौके से एक हेलमेट बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुघर्टना में दोनों के मोबाइल टूट गए
हल्द्वानी। पुलिस इब्राहिम के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। दोनों के मोबाइल फोन टूट गए हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर कोतवाल विक्रम सिंह राठौर और चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचे थे। बरसात होने के कारण रामपुर रोड पर काफी फिसलन हो गई थी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर वाहन की तलाश मंगलवार को कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें