फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभट्टी में आया मलबा एक घंटे बाद शुरु हुआ यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योलीकोट (नैनीताल)। क्षेत्र के ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर शाम 5.30 बजे वीरभट्टी वैली ब्रिज से सटे बलियानाला की पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा-पत्थर गिरने से एक घंटे से ज्यादा समय तक यातायात बंद रहा। इससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। लोनिवि की दो जेसीबी ने 6:45 बजे यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि वैली ब्रिज के निर्माण के समय इस पहाड़ी को काटा गया था। उसी समय से इससे निरंतर भूस्खलन होता आ रहा है। इधर बरसात के सीजन में यह स्थल डेंजर जोन बना हुआ है। बीते सप्ताह भी मलबा गिरने से ढाई घंटे से ज्यादा समय तक यातायात बाधित रहा था। हालांकि विभाग ने मार्ग पर यातायात सुचारु रखने के लिए जेसीबी की व्यवस्था की है उसके बावजूद मार्ग खोलने में एक घंटे से ज्यादा का समय लग गया और इस दौरान दोनों ओर वाहन एवं यात्री फंसे रहे। इधर ओखलकांडा के डालकन्या से आगे ल्वाड़-डोबा, गौनियारों के मोटर मार्गों पर मलबा आने चलते यातायात दिन भर बाधित होता रहा। छीड़ाखान-मीड़ार मार्ग में मलबा आने से वाहन चालक परेशान रहे। क्षेत्र में नेटवर्क नहीं होने से ग्रामीणों के मोबाइल शोपीस बने रहे।
विज्ञापन



सोमवार शाम वीरभट्टी वैली ब्रिज के पास आया मलबा
ओखलकांडा के ल्वाड़-डोबा, गौनियारों में भी आया मलबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें