फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबी में बीए में आज से होंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बीए प्रथम सेमेस्टर में आज से होंगे दाखिले
विज्ञापन

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर में दाखिले शुक्रवार से होंगे। दाखिले की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक चलेगी। प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. हेमंत शुक्ला ने बताया कि दाखिले मेरिट लिस्ट के आधार पर किए जाएंगे। मेरिट में 1280 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि बीए में दाखिले के लिए कस्तूरबा भवन के कक्ष संख्या 87 में छात्रों और कक्ष संख्या 89 में छात्राओं की काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है। छात्र-छात्राओं को अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र मूल लेकर आना अनिवार्य है।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन ने मांगा पुलिस फोर्स
हल्द्वानी। एमबी कॉलेज में शुक्रवार से शुरू हो रही दाखिला प्रक्रिया को लेकर कॉलेज प्रशासन ने एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र भेजा है। महाविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन से पुलिस फोर्स तैनात करने की मांग की है। कोतवाली पुलिस को भी इस बारे में अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें