फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की प्यास नहीं बुझा पा रहा जलसंस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जलसंस्थान शहरवासियों की प्यास बुझाने में नाकाम साबित हो रहा है। धोबीघाट समेत तमाम इलाकों के नलकूप खराब हैं। गौला की सप्लाई वाले कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित है। जलसंस्थान दफ्तर में फरियादियों के आने का क्रम दिनभर जारी रहा। जलसंस्थान दफ्तर में तीन महीने में सात सौ से अधिक शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं लेकिन विभागीय अधिकारी क्षेत्रवासियों को पेयजल संकट से निजात नहीं दिला पा रहे हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व धोबीघाट स्थित नलकूप की मोटर खराब होने से नूरी मस्जिद, शनि बाजार और इंदिरानगर इलाके में पेयजल आपूर्ति ठप है। क्षेत्र के कल्याणपुर, भगवानपुर, बागजाला, बच्चीनगर, कमलुवागांजा गौड़, पीपल पोखरा से नलकूप लंबे समय से खराब चल रहे हैं। यहां भी लोगों को पानी खरीदकर व्यवस्था करनी पड़ रही है। गौला से सप्लाई वाले इलाकों दमुवाढूंगा, संगम विहार, वैलेजली लॉज, पॉलीशीट, जगदंबा नगर, हल्दूपोखरा आदि इलाकों में भी पेयजल आपूर्ति ठप है। बुधवार को आदर्श नगर के जितेंद्र रौतेला, हल्दूपौखरा के धीरज कुमार, पीलीकोठी के मनोज पांडे, दमुवाढूंगा के साधु राम, शक्ति विहार के गोपाल सिंह, जजफार्म क्रियाशाला के सचिव ने जलसंस्थान पहुंचकर अधिकारियों को बताया कि उनके इलाके में एक हफ्ते से पेयजल आपूर्ति ठप है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन उनकी शिकायतों का समाधान नहीं किया गया है। तत्ली हल्द्वानी, डी क्लास, तीन पानी में भी लोग टैंकरों पर टूट पड़े। इधर, जलसंस्थान के जेई एमसी सती ने बताया कि धोबीघाट के नलकूप की मरम्मत शुरू कर दी गई है। दो दिन बाद आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन


आज टैंकरों से यहां बंटा पानी
दमुवाढूंगा, पीपल पोखरा, संगम विहार, वैलेजली लॉज, धोबीघाट, नूरी मस्जिद, खन्ना फार्म, डी क्लास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें