फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा है फैलसीपेरियम मलेरिया

विज्ञापन
Dengue
विज्ञापन
हल्द्वानी। मलेरिया जैसी बीमारियों को लोग भले ही गंभीरता से न लेते हों मगर फैलसीपेरियम मलेरिया जानलेवा साबित हो सकता है। पिछले मलेरिया फैलसीपेरियम के 20 मामले सामने आ चुके हैं। आधा दर्जन क्षेत्र मलेरिया के लिहाज से संवेदनशील हैं।
विज्ञापन

मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है। मलेरिया के दो प्रकार हैं। मलेरिया वाइवैक्स और मलेरिया फैलसीपेरियम। वाइवैक्स मलेरिया सात से आठ दिन में ठीक हो जाता है। स्लाइड टेस्ट के माध्यम से इसे पकड़ा जा सकता है। राहत की बात यह है कि 2017 में मलेरिया मरीजों की संख्या कम रही। जबकि इस वर्ष अभी तक सात मलेरिया रोगी आ चुके हैं। मलेरिया के लिए हल्द्वानी ग्रामीण, स्लम एरिया, लालकुआं ग्रामीण, रामनगर ग्रामीण, कोटाबाग, कालाढूंगी और बेलपड़ाव जैसे क्षेत्र संवेदनशील हैं। वरिष्ठ संक्रामक रोग विश्लेषक नंदन कांडपाल ने बताया कि पीरूमदारा, धारी, रामनगर और भीमताल क्षेत्र की 151 आशाओं को मलेरिया स्लाइड जांच का प्रशिक्षण दिया गया है। मलेरिया स्लाइड बनाने पर आशाओं को 15 रुपये प्रति स्लाइड के हिसाब से भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन


जानलेवा है फैलसीपेरियम मलेरिया
आधा दर्जन क्षेत्र मलेरिया के लिए संवेदनशील

वर्ष मलेरिया वाइवैक्स मलेरिया फैलसीपेरियम के रोगी
2014 112 09
2015 209 08
2016 216 10
2017 49 02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें