फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवायोजन का आठ मई को एचएन में लगेगा वृहद रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सेवायोजन कार्यालय की ओर से आगामी आठ मई को रामपुर रोड स्थित एचएन इंटर कॉलेज में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला लगेगा। इसमें स्थानीय एवं उत्तराखंड राज्य में स्थापित सिडकुल हरिद्वार, देहरादून, पंतनगर, सितारगंज के अलावा दूसरे स्थानों से प्रमुख औद्योगिक इकाइयों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया ने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बीएससी, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक नर्सिंग, होटल मैनेजमेंट आदि शैक्षिक योग्यताधारी युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। इसमें शामिल होने वाले युवा की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए युवाओं को पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण आवेदन पत्र जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल, नगर सेवायोजन कार्यालय हल्द्वानी, रामनगर समेत सभी तहसील एवं ब्लाक कार्यालयों में उपलब्ध कराए गए हैं। अन्य जनपदों के अभ्यर्थी अपने जिले के सेवायोजन कार्यालयों में पंजीकरण करा सकते हैं। 5 मई तक भारत सरकार के नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा प्रदान की गई है। अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में भाग लेने के लिए नवीनतम फोटो, बायोडाटा, समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से अपने साथ लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें