फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण काश्तकारों के लिए रानीखेत में बनेगा हाट

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। डीएम ने सब्जी और फल उत्पादन क्षेत्र टूनाकोट, तिपौला, तिपौलासेरा क्षेत्र में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने उत्पादों के विपणन की व्यवस्था नहीं होने की समस्या उठाते हुए कहा कि समय पर बाजार नहीं मिल पाने के कारण उत्पाद खराब हो जाते हैं। डीएम ने तहसीलदार को हाट बनाने के लिए रानीखेत के पास भूमि चयनित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने सुअर रोधी दीवार का निरीक्षण किया, कहा कि मनरेगा के माध्यम से सुअर रोधी दीवारें बनाई जा रही हैं। शीघ्र ही अन्य स्थानों पर भी इस तरह के प्रयोग किए जाएंगे। डीएम ने ग्रामीणों की कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। कुजगड़ क्षेत्र के लोगो ने बाड़ नियंत्रण, चेकडैम, सुरक्षा दीवार बनाने की मांग उठाई। डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने को कहा।

ग्रामीणों ने कहा कि नहरों की मरम्मत का काम प्रधानों के माध्यम से हो। प्रधान टुनाकोट हीरा सिंह, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह, जानकी देवी, बीडीसी तुलसी मेहरा ने भी समस्याएं बताई। डीएम ने पेयजल, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, स्वच्छता, मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की। वहां सीडीओ मयूर दीक्षित, संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना, डीडीओ मो. असलम, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, तहसीलदार नितेश डांगर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें