फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोद गोल्डी लिम्का बुक आॅफ रिकाॅर्ड में दर्ज

विज्ञापन
IPL 10 के 10 रोमांचक रिकॉर्ड्स - फोटो : SELF
विज्ञापन
हल्द्वानी। व्यापारी प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने पांच माह में विषम अंकों वाली धनराशि की जमा निकासी की 3,000 प्रविष्टियां कर लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में रिकार्ड दर्ज किया है।
विज्ञापन

गोल्डी ने मुखानी स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में 29 दिसंबर 2016 से 24 मई 2017 तक विषम अंकों वाली धनराशियां जमा की। पांच माह में तकरीबन 3,000 प्रविष्टियां की। उन्होंने इस रिकार्ड को लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में भेजा। जहां उनके दावे की जांच की गई। बाद में यह भी सामने आया कि उन्होंने मध्य प्रदेश निवासी सुधीर कुमार पांडे के रिकार्ड को तोड़ा है। पांडे ने 13 सालों में 2772 प्रविष्टियां कर लिम्का बुक में रिकार्ड बनाया था। लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस के संपादक वत्सला कौल ने प्रमाण पत्र भी सौंपा है। इससे पूर्व गोल्डी भारतीय नोटों के संग्रह को लेकर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी आठ रिकार्ड दर्ज कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें