फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंधौर नदी में सोमवार से खनन शुरू

विज्ञापन
खनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नंधौर वैली (नैनीताल)। नंधौर नदी में सोमवार से खनन शुरू हो गया। पहले दिन कड़ापानी गेट से एक वाहन की निकासी कर औपचारिकता पूरी की गई। मंगलवार से नदी के तीन गेटों से निकासी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


वन मंत्री हरक सिंह रावत, विधायक सौरभ बहुगुणा, नवीन दुम्का ने दोपहर में कड़ापानी गेट पर फीता काटकर पूजा अर्चना के बाद खनन का शुभारंभ किया। नंधौर कैलास में खनन शुरू होने पर सटे हुए गांवों में बाढ़ का खतरा कम होगा। स्थानीय हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और रेता, बजरी के दामों में कमी आएगी। खनन से मिलने वाली आय को विकास कार्य में खर्च किया जाएगा।

विधायक बहुगुणा ने कहा कि खनन व्यवसाय में गति आने से युवाओं की आर्थिकी मजबूत होगी। विधायक दुम्का ने वन मंत्री से खनन वाहनों का दो साल का टैक्स माफ करने, जंगल से लगे गांवों में हाथी दीवार बनाने, गल्फार गेट खोलने की मांग की ताकि स्थानीय युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सके। यह भी बताया कि नदियों में बाढ़ रोकने को 12 करोड़ से तट बंध बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएलएम प्रेम सिंह वोहरा ने बताया कि नदी में खनन की सभी तैयारियां पूरी हो गई है। फिलहाल एक वाहन से उप खनिज निकासी की गई है। मंगलवार से कड़ापानी, कड़ापानी 1, एमबीआर गेट से निकासी शुरू हो जाएगी। इस दौरान एएमडी जेएस सुहाग, प्रमुख वन्य जीव प्रतिपालक डीवीएस खाती, डीएफओ नीतिश मणि त्रिपाठी व चंद्रेशखर सनवाल, आरएम एमपीएस रावत, एसडीओ प्रकाश चंद्र आर्य, एसडीएम एपी वाजपेयी, सुरजीत कौर, बीडी जोशी पान सिंह मेवाड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें