फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या शिकायत को कंट्रोल रूम स्थापित

विज्ञापन
विश्व जल दिवस
विज्ञापन
हल्द्वानी। गर्मियों में बढ़ती पेयजल किल्लत को देखते हुए जलसंस्थान ने अधिशासी अभियंता कार्यालय में कंट्रोल रूम बना दिया है। आप पानी से जुड़ी समस्या को यहां बता सकते हैं। कंट्रोल रूम में तैनात रहने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है। किसी भी क्षेत्र की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए कर्मचारी और अधिकारी सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक कंट्रोल रूम में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि उपभोक्ताओं को किसी तरह की समस्या न हो और उनकी समस्याओं को दर्ज कर त्वरित समाधान किए जाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम में उपभोक्ताओं की शिकायत दर्ज की जाएगी और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा। यहां दो शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम में प्रतिदिन प्रात: आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक सहायक अभियंता बंशीधर भट्ट और दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक सहायक अभियंता रविशंकर विश्वकर्मा प्रभारी अधिकारी के रूप में तैनात रहेंगे। तैनात कर्मचारी प्रतिदिन शिकायतों को पंजीकृत कर संबंधित अवर अभियंता, अपर सहायक अभियंता को अवगत कराएंगे ताकि समस्या का जल्द समाधान किया जा सके।
विज्ञापन


जलसंस्थान ने अधिशासी अभियंता कार्यालय में बनाया कंट्रोल रूम
इस नंबर पर करें फोन 05946- 220776 और 18001804100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें