फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ओखलकांडा में ही मिल जाएगी मरीजों को राय

विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
हल्द्वानी। अब ओखलकांडा के मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से ही आवश्यक परामर्श मिल सकेगा। मुख्यमंत्री चार अप्रैल को ओखलकांडा में टेलीमेडिसिन सेंटर केंद्र का शुभारंभ कर सकते हैं।
विज्ञापन

ओखलकांडा में इलाज की बेहतर व्यवस्था न होने के कारण मरीजों को बेस या सुशीला तिवारी अस्पताल इलाज के लिए आना पड़ता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ईसीजी और खून की जांच होती है। ईसीजी और खून की जांच की रिपोर्ट दिखाने के लिए मरीजों को हल्द्वानी नहीं आना पड़ेगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठे डॉक्टर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से संपर्क कर रिपोर्ट पर विशेषज्ञों की राय ले लेंगे और उसी के अनुसार मरीज का इलाज करेंगे। एक्सरे के लिए टेक्नीशियन नहीं है। शासन स्तर पर टेक्नीशियन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। टेक्नीशियन मिलने के साथ ही एक्सरे की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री का चार अप्रैल को ओखलकांडा का दौरान संभावित है और स्वास्थ्य महकमा इसको लेकर तैयारी में जुटा है। सीएमओ डॉ. एमएम तिवारी ने बताया कि टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू होने से मरीजों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें