फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंधौर में दो नए गेटों के लिए होगा स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
बालू का अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हल्द्वानी। नंधौर नदी में उप खनिज निकासी के लिए दो नए गेटों को लेकर वन, वन निगम, खान, प्रशासन की संयुक्त टीम स्थलीय निरीक्षण कर सकती है। निरीक्षण के बाद नदी में दो नए गेटों की जगह का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय वन्य एवं पर्यावरण मंत्रालय ने नंधौर नदी में पांच गेट, हर गेट पर 508 वाहनों से उप खनिज निकासी की अनुमति दी है हालांकि प्रदूषण के मद्देनजर चोरगलिया गेट से निकासी पर पाबंदी लगा दी है। नदी में अभी सिर्फ कड़ापानी, कड़ापानी 1, एमबीआर गेट से ही उप खनिज निकासी होनी है। बाकी दो गेटों को लेकर असमंजस बना हुआ है। इधर दो साल से खनन बंद होने से बेरोजगार युवाओं ने नंधौर खनन संघर्ष समिति के बैनर तले बाकी दो गेटों को खोलने को लेकर जिलाधिकारी से स्थलीय निरीक्षण कराने की मांग की थी। इस पर तत्कालीन जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी, उप जिलाधिकारी हल्द्वानी, उप निदेशक खान, क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम को संयुक्त टीम बनाकर सोमवार को दो नए गेटों के लिए स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।

आज नहीं खुलेगी नंधौर
वन विकास निगम के 26 मार्च को नंधौर नदी खोलने का दावा फुस्स हो गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनापत्ति नहीं मिल सकी है इसकी वजह से नदी में खनन शुरू नहीं किया जा सकता है। जिला लौगिंग प्रबंधक प्रेम सिंह वोहरा ने बताया कि नदी में सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं सिर्फ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनापत्ति का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें